बदलाव
बदलावोँ की इस दुनिया मे,सब कुछ कितना बदल गया है।
सभ्यतायेँ बदल गयी हैँ,सँस्कार बदल गये हैँ ।
बदलते दौर मे आदमी भी बदल गया है॥
पर ये परिवर्तन अधोगामी हैँ, जो हमारी नाकामी है।
हमारा दिल सँकुचित हो रहा है,
आज नन्हा शिशु भी माँ-बाप के प्यार से वँचित हो रहा है॥
आज रिश्तोँ पर व्यवसायिकता हावी है
, पर जनता अब भी नहीँ जागी है।
चकाचौँध भरी दुनिया मेँ,आदमी अँधा हो गया हैँ।
आज रिश्तोँ सँवेदनाओँ भावनाओँ का भी एक धँधा हो गया है॥
इन घातक बदलावोँ को,मैँ अवाक हो देँख रहा हूँ।
मैँ व्यथित हूँ,लोग कहते हैँ मैँ भी कुछ-कुछ बदल रहा हूँ॥
No comments:
Post a Comment