ईश्वर
कुछ बाते शक पैदा करती है,उस तथाकथित ईश्वर के अस्तित्व पर।
लगता है कभी-कभी, कही ये केवल परिकल्पना तो नही॥
दुखो से व्याकुल लोग,और ईश्वर की ये अकर्मण्यता।
शक पैदा करती है,उसके सर्वशक्तिमान होने पर॥
उसके अन्यायोँ को छिपाने के लिये,की गई तमाम सुन्दर कल्पनायेँ।
बना देती है छल-प्रपँचो कर्मकाण्डो का एक भूलभुलैया,
जिसमे पिसते जाते है निरीह-गरीब साधनविहीन लोग॥
पर क्या करे,वो अन्यायी ईश्वर ही उनका एकमात्र सहारा है।

No comments:
Post a Comment